घर में लगाएं ये पौधे...दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगी छिपकली...

Posted On:- 2026-09-05




छिपकलियां दिखने में काफी अजीब और खतरनाक भी साबित हो सकती है। अगर आप भी अपने घरों में छिपकली के आतंक से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे पौधे बताने जा रहे हैं, जो छिपकलियों को भगाने मे काफी हद तक मदद कर सकते हैं। इन पौधो की गंध से छिपकली भाग सकती है।

लेमनग्रास

छिपकली को घर से भगाने के लिए घर में लेमनग्रास का पौधा जरुर होना चाहिए। यह एक प्रकार की घास होती है, जिसका स्वाद काफी खट्टा होता है। खट्टे गंध की वजह से छिपकली दूर भागती है। जानकारी के लिए बता दें कि, इसमे खास तरह का केमिकल होता है जिसे सिट्रानिला के नाम से जाना जाता है। यह केमिकल बहुत सारे रेपेलेंट स्प्रे में होता है।

मेरीगोल्ड

घर  से छिपकली भगाने के लिए मेरीगोल्ड यानि के गेंदा का पौधा काफी कारगर साबित हो सकता है। गेंदा के फूल में पाइरेथ्रिन और ट्रेपीज नाम के इंसेक्टिसाइड होते है। इसके गंध से छिपकली बीमार हो सकती है इस वजह से छिपकली दूर भागती है।

मिंट

मिंट का पौधा छिपकली को भगाने के लिए बढिय़ा है। मिंट मेंथॉल नाम का केमिकल पाया जाता है, इससे गजब कि गंध निकलती है जो छिपकली सहन नहीं कर सकती। इस वजह से यह पौधा आपको अपने घर में लगाना चाहिए। इससे छिपकलियां भाग जाएगी।

लैवेंडर

लैवेंडर के पौधे की गंध से छिपकली दूर भागती है इसमें लिनालूल और मोनोटरपेंस जैसे केमिकल होते है। यह इसीक्टिसाइड होते है, इसकी गंध से छिपकली घर से बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढेगी और बाहर चली जाएगी।




Related News
thumb

ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनकी सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए।


thumb

डायबिटीज से इन बीमारियों का खतरा

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को आमतौर पर सिर्फ डायबिटीज से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर केवल डायबिटीज तक सीमित नहीं है। डॉक्टर सौरभ चोपड़ा (स...


thumb

खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल ना खाएं फल...

वैसे तो फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पर खाना खाने के बाद फल खाना अच्छा नहीं होता है। खासकर खाने के बाद खट्टे फल नहीं खाना चाहिए, यह शरीर क...


thumb

साइलेंट किलर हो सकते हैं ब्लड प्रेशर और आर्टरीज से जुड़े ये बदलाव, ...

एक कार्डियोलॉजिस्ट के तौर पर मैं महिलाओं को सलाह दूंगा कि वे अपने 30s और 40s में ही नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें। ब्लड प्रेशर के साथ-साथ...


thumb

कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है कच्ची हल्दी

बता दें कि कच्ची हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए रोजा...


thumb

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

विटामिन D हमारे शरीर के लिए सबसे ज़रूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह हमारे शरीर की हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में अहम योगदान निभा...