झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला

Posted On:- 2026-09-05




रायपुर (वीएनएस)। झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी करार दिये गए हैं। इस मामले में 13 साल बाद फैसला सुनाया गया है। मामला जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चल रहा था। 2013 के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में 5 सितंबर 2026 शनिवार को फैसला सुनाया गया। इस मामले में लंबे समय से चल रही सुनवाई की अंतिम दलीलें 12 अगस्त को पूरी हो गई थीं। इसके बाद अदालत को 31 अगस्त को फैसला सुनाना था, लेकिन फैसला टल गया था।

बता दें 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ का काफिला सुकमा में बड़ी सभा के बाद लौट रहा था। इसी दौरान झीरम घाटी के घने जंगलों में हथियारबंद माओवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 31 लोगों की मौत हुई थी।

मरने वालों में तत्कालीन छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सलवा जुडूम के प्रमुख चेहरों में शामिल महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार शामिल थे। हमले में कई सुरक्षाकर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मारे गए थे। गंभीर गोली लगने के बाद इलाज के दौरान विद्याचरण शुक्ल की भी मौत हो गई थी। एनआईए ने इस मामले में 25 सितंबर 2014 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी।

इसमें गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों के नाम शामिल थे। इसके बाद दो और संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद एनआईए ने 28 सितंबर 2015 को 35 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन इनमें से एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। वहीं, 33 नामजद आरोपी अब भी फरार बताए गए हैं. अंतिम दलीलें पूरी होने से पहले अदालत ने कुल 101 गवाहों के बयान दर्ज किए।



Related News
thumb

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी : विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है।


thumb

झीरम घाटी काण्ड: 16 सितंबर को सजा का ऐलान...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर स्थित विशेष NIA अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत के फैसले के बाद अब ...


thumb

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति


thumb

आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया।


thumb

AI के युग में शिक्षक बनें मार्गदर्शक, विद्यार्थियों को दें सही दिश...

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस पर लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तर...