रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन एयर

Posted On:- 2026-09-06




एक ही समय पर दिखेंगे सभी होस्ट

मुंबई (वीएनएस)। भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन के इतिहास में बेहद खास होगा। एंडेमोल शाइन इंडिया ने ऐलान किया है कि ‘बिग बॉस’ पहली बार एक ही समय पर छह अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा के दर्शक अपनी-अपनी भाषा में शो को एक साथ देख सकेंगे। खास बात यह होगी कि अलग-अलग भाषाओं में शो को होस्ट करने वाले सभी सितारे भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

एक शाम, छह भाषाएं और सभी सुपरस्टार होस्ट
‘बिग बॉस’ के इस खास सीजन में अलग-अलग भाषाओं के एडिशन की कमान लोकप्रिय सितारों के हाथों में है। बिग बॉस हिंदी को सलमान खान, बिग बॉस बंगला को सौरव गांगुली, बिग बॉस कन्नड़ को किच्चा सुदीप, बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन अक्किनेनी, बिग बॉस तमिल को विजय सेतुपति और बिग बॉस मलयालम को मोहनलाल होस्ट करेंगे।

मेकर्स के मुताबिक, छह भाषाओं के सभी एडिशंस को एक ही शाम लॉन्च करने का यह प्रयोग रियलिटी टेलीविजन के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

20 साल पूरे होने पर मेकर्स का बड़ा प्रयोग
एंडेमोल शाइन इंडिया, बनिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा है और लंबे समय से टेलीविजन तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड शो तैयार करता रहा है। ‘बिग बॉस’ की लोकप्रियता और अलग-अलग भाषाओं में इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग को देखते हुए इस बार मेकर्स ने फ्रैंचाइज़ी के 20 साल पूरे होने पर कुछ अलग करने का फैसला किया है।

पहली बार दर्शकों को एक ही रात में छह भाषाओं में ‘बिग बॉस’ के अलग-अलग संसारों की झलक देखने को मिलेगी। इससे अलग-अलग रीजन के दर्शकों के बीच भी शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

सलमान खान संभालेंगे बिग बॉस 20 की कमान

‘बिग बॉस सीजन 20’ में सलमान खान एक बार फिर ‘वीकेंड का वार’ के जरिए दर्शकों के सामने नजर आएंगे। इस बार उन्हें सिर्फ होस्ट ही नहीं, बल्कि मेंटर की भूमिका में भी देखा जाएगा। नया सीजन नए कंटेस्टेंट्स, रिश्तों, रणनीति, टकराव और भरपूर ड्रामे के साथ एंटरटेनमेंट का नया स्तर पेश करने का दावा कर रहा है।

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20
‘बिग बॉस सीजन 20’ का प्रोडक्शन एंडेमोल शाइन इंडिया ने किया है। शो का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे।

20 साल की विरासत के बाद छह भाषाओं में एक साथ लॉन्च होने वाला यह सीजन ‘बिग बॉस’ फ्रैंचाइज़ी के लिए अब तक के सबसे बड़े प्रयोगों में से एक माना जा रहा है।



Related News
thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के


thumb

‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया बड़ा बयान, जानें क्य...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट तुम्बाड 2 के बारे में खुलकर बात की है, और बताया है कि दर्शक पहले पार्ट के लंबे इंतज़ार वाले सीक्वल ...


thumb

मोहनलाल की L367 का बड़ा ऐलान, डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम...

भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा - ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है।


thumb

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के गाने ‘माहिया’ में महसूस करें पहली मोहब्बत का जादू

'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...