आईजीकेवी रायपुर ने जारी किया बी.एससी. कृषि प्रवेश का नया काउंसिलिंग शेड्यूल

Posted On:- 2026-09-06




रायपुर(वीएनएस)।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में निर्धारित ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 03 सितम्बर को पूर्ण हो चुकी है, जिसके बाद अब रिक्त सीटों को भरने की तैयारी की जा रही है। 
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुल 1,951 सीटों में से प्रथम चरण एवं स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से 1,555 सीटों पर प्रवेश पहले ही पूर्ण हो चुका है। अब शेष बची 396 रिक्त सीटों को भरने के लिए कुल 577 पंजीकृत अभ्यर्थियों के बीच आगामी 07 और 08 सितम्बर 2026 को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों का ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्रातः 9ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा 09 सितम्बर 2026 को दोपहर 3ः00 बजे प्रावीण्य (मेरिट) सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सीट आवंटन और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को केटेगरी के अनुसार कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। शेड्यूल के मुताबिक, पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 10 सितम्बर, कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए 11 सितम्बर तथा अन्य राज्यों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 12 सितम्बर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।



Related News
thumb

बाम्हनपाली के किसान राजकुमार ने बरबटी और खीरा की खेती से कमाया 2.70...

कभी पारंपरिक तरीके से खेती कर सीमित लाभ प्राप्त करने वाले किसान राजकुमार साहू ने खेती में बदलाव और आधुनिक तकनीक अपनाकर बरबटी एवं खीरा की खेती से बे...


thumb

जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयो...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास...


thumb

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं,बल्कि चरित्र और ...

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण में गुरुजनों का योगदान अमूल्य है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने व...


thumb

जो खेलेगा, वही खिलेगा... खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रति...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को पहचानने,...


thumb

समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका शिक्षक दिवस पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शामिल हुए।