बेमेतरा (वीएनएस)। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी।
जनदर्शन के दौरान कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चलित ट्रायसाइकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने और आम रास्ता खुलवाने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी मांगें और शिकायतें रखीं।
कलेक्टर ममगाईं ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए कई प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक आवेदन का निराकरण संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...
जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...