ग्रीनलैंड और ईयू में नई साझेदारी

Posted On:- 2026-09-08




ओस्लो (वीएनएस)। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेयर लेयेन ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक की यात्रा के दौरान 200 मिलियन यूरो के निवेश पैकेज की घोषणा की। इसका उद्देश्य यूरोपीय संघ (ईयू) और ग्रीनलैंड के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। यूरोपीय आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह ग्लोबल गेटवे पार्टनरशिप पैकेज 2026 और 2027 के दौरान ग्रीनलैंड में विभिन्न निवेश परियोजनाओं को समर्थन देगा। समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, इस यात्रा के दौरान फॉन डेयर लेयेन, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने सोमवार को एक संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य तीनों पक्षों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना है।

समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद फॉन डेयर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, यह ग्रीनलैंड के उस स्पष्ट फैसले को दिखाता है जिसमें उसने ईयू के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का विकल्प चुना है। यह उसके मूल्यों, आजादी और हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यूरोप भी एक फैसला कर रहा है कि वह ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र में अपनी मौजूदगी और भागीदारी बढ़ाएगा।

बयान के मुताबिक, इस घोषणा और निवेश पैकेज के तहत शिक्षा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा। साथ ही सैटेलाइट और केबल कनेक्टिविटी, हाइड्रोपावर और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों से जुड़ी परियोजनाओं को भी समर्थन मिलेगा।



Related News
thumb

मजदूर दिवस घोषणापत्र में ट्रंप ने एच-1बी फीस का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लेबर डे घोषणापत्र में एच-1बी वीजा याचिकाओं पर नई फीस लगाने के प्रस्ताव को बढ़ावा दिया।


thumb

हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित 'एकता का जश्न' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा...


thumb

संयुक्त राष्ट्र में करेक्ट द मैप प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पारित कर दिया। दुनिया के नक्शों में देशों और महाद्वीपों के वास्तविक आकार को अधिक सटीक...


thumb

मेलोनी के नाम इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने की उपलब्धि

जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है।


thumb

SCO समिट में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई बातचीत

26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।