रायपुर(वीएनएल)।दंतेवाड़ा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप्त की गई है। इस संबंध में 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...
कला, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखने वाला रायगढ़ एक बार फिर सुर, लय और ताल की अनूठी साधना का साक्षी बनने जा रहा है। स...
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय...