महापौर की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक, कई प्रकरणों पर सुनवाई

Posted On:- 2026-09-11




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर  नीरज पाल की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर समिति द्वारा सुनवाई करते हुए नियमानुसार निर्णय व निर्देश दिए गए।

बैठक में नितिन कुमार अग्रवाल के प्रकरण में शेष बकाया राशि 15 दिवस के भीतर जमा कराने पश्चात ताला खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। श्रीमती गीता दास से संबंधित प्रकरण में आवेदक द्वारा अधिकार के साथ राशि जमा किए जाने तथा शेष राशि की जानकारी सहित प्रकरण को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया। श्रीमती इंद्रजीत कोचर के प्रकरण में लीज डीड की अनुमति प्रदान की गई। श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के प्रकरण में निगम आयुक्त के आदेश के विरुद्ध अपील नहीं होने के कारण प्रकरण को अपील समिति में विचारार्थ योग्य नहीं माना गया। इसी प्रकार विजय कॉम्प्लेक्स, संतोष गोयल के प्रकरण में लीज नवीनीकरण संबंधी प्रकरण पर सुनवाई के पश्चात अनुमति प्रदान की गई। 

बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, अपील समिति के सदस्य राजेंद्र बंजारे, अंजू सिंहा, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सारंगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृत, पदाधिकारियों ने मंत्री ट...

जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आव...


thumb

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा पर्व बनेगा जन-आंदोलन : सां...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से...


thumb

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के 37 वर्ष पूर्ण, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजस...

रायपुर के प्रथम वृद्धाश्रम के रूप में 10 सितंबर 1989 को शुरू हुए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम, माना क...


thumb

कार्यपालक निदेशक ट्रॉफी सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 1180 ठेका श्रमिको...

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बना...


thumb

BSP के BMDS में ‘एआई एट वर्कप्लेस’ प्रशिक्षण, 23 प्रतिभागियों ने लि...

भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी विभाग द्वारा कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों


thumb

शिक्षा मंत्री यादव ने सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से क...

जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुपर-30 की त...