भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मृत्यु पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक

Posted On:- 2026-09-12




रायपुर (वीएनएस)। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों सहित कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःखद घटना से मन व्यथित है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।



Related News

thumb

‘टीस’ की संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंग तक, रंग परब का यादगार समापन

डॉ. कनौजे ने कहा कि रंगमंच हमारी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाए रखने तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐ...


thumb

27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में कौशल प्रशिक्षण को ’’स्वरोजगार, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन तथा कृषि-उद्यमिता’’ से जोड़ने पर विशेष ...


thumb

15 निजी नियोजकों द्वारा 1149 रिक्तियों पर भर्ती, 348 युवाओं का प्रा...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प...


thumb

खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित

जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग कांकेर ...


thumb

रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं...