मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज कर दिया गया। इस गाने को मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने गया है। इसके बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। गाने को प्रोड्यूस संगम वैज्ञानिक ने किया है और म्यूजिक मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने दिया है। गाने के वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है।
एक्टर ने अपने आइकॉनिक डायलॉग्स, पहचाने जाने वाले एक्सप्रेशंस, बेबाक अंदाज और बड़ी पर्सनैलिटी के दम पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का मतलब ही बदल दिया है। एक लाइन तो उनके वायरल अंदाज की पहचान ही बन गई है। 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' रवि किशन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और सबसे ज्यादा शेयर होने वाली लाइनों में से एक जो थी, जो कि अब वही एक पूरे गाने में बदल गई है - 'मनी फॉलोज माय ब्रदर'। रवि किशन का कहना है कि यह गाना इस बात का सबूत पेश करता है कि लोग उनके डायलॉग और एनर्जी से जुड़ते हैं। गाने के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा, सोशल मीडिया पर मुझे फैंस से जो प्यार मिल रहा है, वो वाकई में दिल को छू लेना वाला है। मैं अपने फैंस और महादेव का दिल से आभारी हूं और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' उसी प्यार को वापस लौटाने का मेरा तरीका है।
उन्होंने कहा, लोग मुझसे जिस चीज के लिए जुड़ते हैं, मेरे डायलॉग्स, एनर्जी, मेरा लोगों के प्रति जुड़ाव और पर्सनैलिटी, सब कुछ उन्हें इस वीडियो में देखने को मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि वे इसे उसी प्यार और एक्साइटमेंट के साथ एन्जॉय करेंगे और संजो कर रखेंगे। इस बार कुछ स्पेशल पेश हो रहा है।
हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में हुआ था।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। करियर की शुरुआत से लेकर लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस...
न्यू दिल्ली में शुक्रवार को एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था।
फ़िल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स ने अपनी वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के ब...
मुसाफ़िर कैफ़े को दर्शकों के साथ एक मज़बूत कनेक्शन मिलने के साथ, वेदिका पिंटो इस सीरीज़ की सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मर्स में से एक बनकर उभरी हैं। सुधा क...