राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा का आयोजन कर ग्रामीणों एवं नागरिकों को योजना के लाभ, पात्रता तथा सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। सूर्य सभा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। सोलर पैनल स्थापित होने से हितग्राहियों को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा बिजली के खर्च को कम करना है।
सूर्य सभाओं में ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करा सकते हैं। हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा सोलर पैनल स्थापना के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आंको में ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में चर्चा कर उन्हें सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया गया। योजना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने में सहमति व्यक्त की। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इच्छुक ग्रामीणों के पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत नागरकोहरा सहित छुरिया विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के घर पहुंचकर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मैदानी अमले द्वारा ग्रामीणों को योजना के लाभ एवं सौर ऊर्जा से होने वाली बिजली बिल में बचत की जानकारी देकर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं मैदानी अमले के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। घर-घर संपर्क, सूर्य सभा तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को योजना से जोडऩे का कार्य निरंतर जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा को अपनाएं और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करें।
किसी के लिए यह वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद था। किसी के लिए पुरानी रंजिश। किसी के लिए चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला और किसी के लिए बैंक, बिजल...
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे ...
भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्व...
आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति दी जा रही है। किसानों की भूमि से संबंधित बकेट का एग्रीस्टैक पंजीयन धान खरीदी से...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लि...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी उच्च स्तरीय अत्यंत जर्जर पानी टंकी को आज सुरक्षित एवं ...