डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों की माला

Posted On:- 2026-09-15




रायपुर (वीएनएस)। जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को मनोहर गौशाला खैरागढ़ में गाय के गोबर से तैयार 108 मनकों की माला भेंट की गई। इसके साथ ही उन्हें गाय पर आधारित अनुसंधान की एक किताब भी भेंट की गई।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अशोक परमार और मार्बल ग्रुप के एमडी प्रवीण जैन ने डॉ. मुरुगन को माला भेंट की। यह माला मनोहर गौशाला खैरागढ़ में गाय के गोबर से तैयार की गई है और इसमें कुल 108 मनके हैं। इस अवसर पर मुनि सुधाकर का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में तैयार माला और गाय पर आधारित अनुसंधान की किताब के संबंध में भी जानकारी दी गई।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दी नुआखाई की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधा...


thumb

170 ट्रांजेक्शन, ₹66 लाख और CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया ED की हिरास...

छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर और मुख्यमंत...


thumb

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारो...

राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर ...


thumb

क्षमा मांगनी पड़े ऐसा कार्य और व्यवहार ही न करें : मुनि संवेगरत्न सागर

हर वर्ष संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण कर हम अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। ऐसा न हो कि आज प्रतिक्रमण कर क्षमा मांग ली और अगले ही दिन फिर वही ...


thumb

दिशा की बैठक 18 को

सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आ...