नारायणपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन’

Posted On:- 2026-09-15




रायपुर(वीएनएस)।नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितम्बर 2026 को सायं 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय भवनों में निर्धारित तिथि की संध्या को दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में संबंधित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर नम्रता जैन ने अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की गई है।
 




Related News
thumb

पीएम आवास योजना पर रायपुर में भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच हुई ख...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों और क्रियान्वयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री क...


thumb

जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होम...

छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्...


thumb

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक...

सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात क...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जीपीएम में जलाए जाएंगे 2 लाख आशीर्...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभि...


thumb

6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्र...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। संभाग के सभी छह जिलों सरगुजा, सूरजपुर, ब...