दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से गंगा साहू बनीं आत्मनिर्भर

Posted On:- 2026-09-16




परिवार की आर्थिक स्थिति को दे रहीं मजबूती

बिलासपुर (वीएनएस)। शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का लाभ मिलने से अब वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

      योजना का लाभ मिलने से पहले श्रीमती गंगा साहू गृहणी थीं। उनका अधिकांश समय बच्चों की देखरेख और घर-गृहस्थी के कार्यों में व्यतीत होता था। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच स्वयं की आय का कोई साधन नहीं था। ऐसे में श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना उनके लिए नई उम्मीद लेकर आई। शासन से प्राप्त सहायता के माध्यम से उन्हें ई-रिक्शा उपलब्ध हुआ। ई-रिक्शा संचालन से अब वे नियमित रूप से रोजगार प्राप्त कर अपनी आमदनी अर्जित कर रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दे रही हैं। श्रीमती गंगा साहू बताती हैं कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन शासन की योजना से उन्हें रोजगार का अवसर मिला। आज वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार के खर्चों में हाथ बंटा रही हैं। उनके लिए यह योजना केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि ’’आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने का माध्यम’’ बनी है।

     दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रीमती गंगा साहू ने शासन द्वारा मिली इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और अन्य महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित कर रही है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कोटा क्षेत्र के आवेदक भारत सिंह ने कलेक्टर के समक्ष सर्वेयर कार्य का भुगतान लंबित होने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि सर्वेयर के रूप म...


thumb

पुलिस मैदान में 17 सितंबर को सवा लाख दीए जलाए जाएंगे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आय...


thumb

20 स्थानों पर खुलेंगे आधार पंजीयन केंद्र

जिले के चिन्हांकित शासकीय स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्रों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बिलासपुर द्वारा आधार केंद्र संच...


thumb

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए

जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की ...


thumb

आशीर्वाद के दीयों से पूरा छत्तीसगढ़ हो रौशन : विजय शर्मा

‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंग...