सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उकेरे विकसित भारत के सपने

Posted On:- 2026-09-19




- जिले के 1234 से अधिक शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा विकसित भारत के प्रति उनके विचारों को अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितम्बर को जिले के 1234 से अधिक शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चित्रों एवं पेंटिंग के माध्यम से भारत की विकास यात्रा और विकसित भारत को लेकर अपने सपनों एवं कल्पनाओं को साकार किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को देश की पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों तथा विकसित भारत की संकल्पना से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में देश के विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता तथा भविष्य के भारत को लेकर सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।

19 सितम्बर को विद्यालयों में प्रदर्शित किए जाएंगे विद्यार्थियों के चित्र

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों एवं पेंटिंग की प्रदर्शनी 19 सितम्बर को सभी विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों के माध्यम से देश की विकास यात्रा और विकसित भारत को लेकर उनके विचारों एवं सपनों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालकों, शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी), शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ ही विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता को बढ़ावा देना है।

भाषण प्रतियोगिता एवं न्योता भोज का भी होगा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितम्बर को विद्यालय स्तर पर च्मेरे सपनों का भारतज् विषय पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी विकसित भारत की संकल्पना, देश की उपलब्धियों तथा भविष्य के भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही विद्यालयों में यथासंभव न्योता भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।



Related News
thumb

उच्च शिक्षा विभाग की विशेष पहल से संवरेगा युवाओं का अंग्रेजी सम्प्र...

उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के अनुसूचित जनजातीय (ST) क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है।


thumb

छात्रों ने बनाई विकसित भारत की तस्वीर, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया...


thumb

विवेकानंद नगर में तपस्वियों के सम्मान के साथ निकलेगी भव्य रथयात्रा

विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर त...


thumb

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय सहित अनुदान प्राप्त दिव्यांगज...


thumb

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की

सांसद संतोष पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर में सांसद निधि से जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर निवासी दिव्यांग गण...


thumb

सांसद संतोष पाण्डेय ने दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की

कलेक्टर ने बताया कि जिले में गर्भवती माताओं के पंजीयन एवं संस्थागत प्रसव की नियमित निगरानी की जा रही है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को आवश्यकत...