बच्चों में पारिवारिक संबंधों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted On:- 2026-09-19




रायपुर (वीएनएस)। बच्चों के व्यक्तित्व, भावनात्मक विकास और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रोगेसिव यूटिलाइजेशन आफ रिसर्च एंड इकानामी (पूरे) द्वारा महाराणा प्रताप स्कूल, भाटागांव, ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सत्यजीत साहू, एम डी गुडविल हास्पिटल ने  अपने संबोधन में कहा कि "बच्चों का विकास केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उनके साथ बने भावनात्मक संबंध, संवाद, विश्वास और पारिवारिक वातावरण से भी निर्धारित होता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में माता-पिता के सामने बच्चों को अनुशासित करने के साथ-साथ उनकी भावनाओं, जिज्ञासाओं और स्वतंत्र सोच को समझने की चुनौती है।


 प्रशिक्षण में सकारात्मक पालन-पोषण, बच्चों को सुनना और समझना, प्रभावी संवाद, भावनात्मक सुरक्षा, अनुशासन तथा माता-पिता और बच्चों के बीच स्वस्थ संबंध जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया गया कि माता-पिता का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण को किस प्रकार प्रभावित करता है।


कार्यक्रम का संचालन 'पूरे' की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति देवांगन ने किया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संतोष ठाकुर, सुनील शर्मा,  सूरज दुबे एवं डॉ. संगीता कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्कूल के  रितेश्वरानंद अवधूत, के. पी. सिंह, कमलेश चंद्र, होनेशा ठाकुर, संस्कृति सिंह, जिज्ञासा साहू, श्रेया ठाकुर एवं गुलशन मानसरोवर सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप स्कूल की प्राचार्या भारती ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिय...

छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे ...


thumb

संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: नेताम

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला के माध्यम से रायगढ़ घराने की पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पह...


thumb

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर...

यहां करीब 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। नागरिकों के बैठने एवं विश्राम के लिए निर्धारित स्थान, बच्चों के लिए प्ले-इक्वीपमेंट, स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए ...


thumb

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब त...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अग्र महाकुंभ हमारी सामूहिक चेतना, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित...


thumb

1-2 बकरियों से शुरू किया सफर, बकरी पालन से अब तक 5-6 लाख रुपये की श...

मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आधार बन सकता है। सरगुजा जिले के ...