सेवा संकल्प अभियान : स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन से ललिता के जीवन में आया बदलाव

Posted On:- 2026-09-20




शासन की योजना से मिली तकनीक, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

बिलासपुर (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जीवन को आसान बनाने का जरिया बन रही है। ऐसे ही बदलाव की कहानी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कुमारी ललिता यादव की है।  

समाज कल्याण विभाग द्वारा ललिता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत स्मार्ट फोन एवं स्मार्ट केन (छड़ी) का लाभ मिला। इन सुविधाओं ने उनकी पढ़ाई के साथ-साथ आवागमन को भी आसान बनाया है। पहले की स्थिति में विषय-वस्तु से संबंधित ऑडियो एवं वीडियो सामग्री आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण ललिता को अध्ययन में कठिनाई होती थी। आवश्यक अध्ययन सामग्री तक सीमित पहुंच के कारण विषयों को समझने और सीखने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता था। वहीं आवागमन के दौरान भी उन्हें सुविधा की आवश्यकता महसूस होती थी।

अब की स्थिति में स्मार्ट फोन उनके अध्ययन का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। वे स्मार्ट फोन के माध्यम से स्क्रीन रीडर, दीक्षा ऐप, ई-पुस्तकालय और यू-ट्यूब जैसे डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर रही हैं। ऑडियो एवं डिजिटल माध्यमों से अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध होने के कारण उनकी पढ़ाई अधिक सुगम हुई है। वहीं स्मार्ट केन के उपयोग से चलने-फिरने और आवागमन में सुविधा मिली है। ललिता के लिए यह बदलाव केवल एक स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन मिलने तक सीमित नहीं है। इन सुविधाओं ने उन्हें ’’शिक्षा से जुड़ने, तकनीक का उपयोग करने, अपने कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर’’ दिया है। शासन की योजना से मिली सहायता उनके लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बनी है। ललिता कहती हैं कि स्मार्ट फोन एवं स्मार्ट केन के प्रयोग से उनका जीवन ही बदल गया है।

रचना/



Related News
thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...


thumb

एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1234 विद्यालयों में मेरे सपनों का...

प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई छात्रवृत्ति की राह, डिजिटल सुविधा से जानकी सा...

जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्...