बिलासपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में विद्यार्थियों की सहभागिता से सपनों का भारत-विकसित भारत की संकल्पना को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने विद्यालय, घर, आसपास के क्षेत्र एवं शहर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति से ही नहीं, बल्कि स्वच्छ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से संभव होगा। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने घर और विद्यालय के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। बच्चों को बताया गया कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। उनके विचार, व्यवहार और जिम्मेदारियां देश के भविष्य की दिशा तय करेंगी। स्वच्छता, अनुशासन, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे संस्कारों को अपनाकर विद्यार्थी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण’’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता का संकल्प-विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है।
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...
विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...
प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...
प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज...
जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्...