सेवा संकल्प अभियान : 2447 स्कूलों के बच्चों ने संकुल स्तर पर दिखाई प्रतिभा

Posted On:- 2026-09-20




चित्रों में उकेरे सपनों का भारत, भाषण में गूंजी विकसित भारत की कल्पना

बिलासपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 2,447 स्कूलों में आयोजित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए आज संकुल स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तर की प्रतियोगिता में डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से भारत की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के सपनों को जीवंत रूप दिया।

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इसमें स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और नक्सलवाद जैसे विषयों पर बच्चों ने चित्र बनाए और भाषण प्रस्तुत किए। चित्रकला में बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल के माध्यम से इन विषयों को प्रभावी ढंग से उकेरा, वहीं भाषण के माध्यम से उन्होंने बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

 द्वितीय श्रेणी आगामी 25 वर्षों के ‘सपनों के भारत’ पर केंद्रित रही। इसमें सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव जैसे विषय शामिल किए गए। बच्चों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित और सशक्त भारत की अपनी कल्पना को सामने रखा। संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अब विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता बच्चों के लिए अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति कौशल को मंच देने का माध्यम बन रही है।

 आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी  संदीप पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित जिले के अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकुल स्तर पर चयनित बच्चे आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



Related News
thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...


thumb

एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1234 विद्यालयों में मेरे सपनों का...

प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई छात्रवृत्ति की राह, डिजिटल सुविधा से जानकी सा...

जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्...