मुंबई(वीएनएस)।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नकल करने के बजाय राहुल गांधी को स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने पेट्रोल पंपों पर यूपीआई लेनदेन शुल्क विवाद को दुष्प्रचार करार दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाना चाहिए। फडणवीस ने राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले इंदौर में आयोजित ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कथित रूप से मजाक उड़ाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘जिस तरह से राहुल गांधी नकल कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस ‘‘बेरोजगार’’ हो गई है इसलिए अगर वह हास्य कलाकार बनने का विकल्प चुनते हैं तो कम से कम उन्हें कुछ काम मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग विशिष्ट यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने को लेकर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई में पेट्रोल पंप संचालकों ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर सरकार संशोधित ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) को वापस नहीं लेती है तो वे 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान स्वीकार करना बंद कर देंगे। फडणवीस ने इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस तरह का रुख अपनाना उचित नहीं है क्योंकि यूपीआई ने उनके कारोबार का विस्तार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल पंपों के लेनदेन अब पारदर्शी हो गए हैं और लोग भी बड़े पैमाने पर यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बहुत मामूली शुल्क लगाया गया है।’’ फडणवीस ने कहा कि एमडीआर लगाने की सिफारिश करने वाली संसद की समिति में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस के तीन अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह शुल्क सभी लेनदेन पर लागू नहीं होगा, बल्कि केवल कुछ निर्धारित लेनदेन पर लगाया जाएगा। लेकिन इसे लेकर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की जा रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सभी को यह समझना चाहिए कि व्यापार को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार कम करने में यूपीआई तथा डिजिटल लेनदेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...
वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...
भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...
केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा और वसुधैव कुटुंबकम में बसती है। उन्होंने कहा कि सन...