विवेकानंद नगर में 50 दिन की तपस्या पूर्ण करने वाले 45 तपस्वियों का शाही पारणा

Posted On:- 2026-09-21




पटवा भवन में सजी भगवान महावीर के भवों की जीवंत झांकी

रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और भक्ति का अद्भुत संगम बना। पंच परमेष्ठी सिद्धि तप की 50 दिवसीय कठिन तपस्या पूरी करने वाले 45 तपस्वियों का रविवार को शाही पारणा कराया गया। वहीं पटवा भवन में ‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ थीम पर भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। समाज के बच्चों और बड़ों की टीम ने भगवान महावीर के 27 भवों का भावपूर्ण मंचन किया।

मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन निश्रा में रविवार सुबह ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में तप माला एवं नांद की क्रिया-ज्ञान संपन्न हुआ। मुनिभगवंतों ने 45 तपस्वियों को तप माला प्रदान की। इसके बाद रत्नप्रभ भवन में सभी तपस्वियों का शाही पारणा कराया गया। चातुर्मास समिति द्वारा लाभार्थी परिवार के हाथों सभी तपस्वियों को तपस्या के निमित्त प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। तपस्वियों का पद पक्षालन कर बहुमान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं भी शामिल हुए।

रथयात्रा के साथ पटवा भवन पहुंचे तपस्वी 
रविवार शाम लाभार्थी भंसाली परिवार कल्पवृक्ष निवास से भव्य रथयात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ रथयात्रा पटवा भवन पहुंची। यहां लाभार्थी परिवार ने क्षत्रिय कुंड नगरी के द्वार का उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में समाजजनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ ने बांधा समां 

रविवार शाम को आयोजित ‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ कार्यक्रम में भगवान महावीर स्वामी के 27 भवों की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों और बड़ों ने मिलकर महावीर स्वामी के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को मंच पर जीवंत किया। धार्मिक वातावरण के बीच प्रस्तुत झांकी को देखने बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।



Related News
thumb

सीएम साय ने ओडिशा के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल से की भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति


thumb

दशहरा-दिवाली से विंटर ब्रेक तक, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल...

छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी क...


thumb

रायपुर में 50 करोड़ की रंगदारी का कॉल! बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर ...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गय...


thumb

गुटखा गोदाम पर जीएसटी की रेड: 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।


thumb

अंत्योदय योजना से मिला संबल, आरती के घर से चल रहा सिलाई का काम

इसी बीच अंत्यावसायी विभाग के माध्यम से उन्हें अंत्योदय स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर योजना के प्रावधानों और आवेदन की प...