विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

Posted On:- 2026-09-21




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ सरकार ने विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम निर्णय लिया है। लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति का गठन किया है। यह समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।   
पूर्व में विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों को शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में शिक्षाकर्मी का पद अस्तित्व में न रहने के कारण 13 दिसंबर 2022 को आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम  के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की व्यवस्था बनाई गई थी। परंतु, छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम  में पर्याप्त पद रिक्त न होने की वजह से अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले लंबित हो गए और आश्रित परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।  
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा एक याचिका में नई नीति बनाने के संबंध में दिए गए निर्देशों तथा प्रभावित परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ठोस नीति निर्देश तैयार करने का फैसला लिया। इसी कड़ी में 14 जुलाई 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अंतर्विभागीय समिति के गठन का आधिकारिक आदेश जारी किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित यह समिति एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसे मंत्रि-परिषद् के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही नई अनुकंपा नियुक्ति नीति अधिसूचित कर दी जाएगी, जिससे लंबित आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।



Related News
thumb

विशेष लेख : बिहान से हुई ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की नई सुबह

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से परिवार की आर्थिक मजबूती की आधारशिला बन रही हैं।


thumb

स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रथ को कलेक्टर व सीईओ ने हरी झं...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सह जनजागरूकता रथ र...


thumb

सरगुजा जिले में अब तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 21 सितंबर 2026 तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से...


thumb

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश,...

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन,...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालयों में हुआ...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के प्रभावी नेतृत्व तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के न...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होग...

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर दिव...