जल स्रोतों, स्कूलों व सामुदायिक स्थलों पर स्वच्छता पर जोर

Posted On:- 2026-09-21




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों में स्वच्छता, जागरूकता एवं जनभागीदारी से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 

इसी क्रम में 21 सितंबर को जल स्रोतों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामुदायिक परिसरों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं समुदाय के सदस्यों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालयों में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां : 

जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर, पेयजल स्थल, शौचालय, हाथ धुलाई क्षेत्र एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं व्यवहार परिवर्तन से संबंधित संदेश भी दिए गए। विद्यार्थियों को अपने घर एवं समुदाय में भी स्वच्छता का संदेश पहुंचाने तथा जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में स्वच्छता को दैनिक व्यवहार से जोड़ते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जल स्रोतों एवं सामुदायिक स्थलों की स्वच्छता : 

अभियान के अंतर्गत तालाबों, नदियों, मोहल्लों एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। लोगों को जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं फैलाने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट का उचित निपटान करने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्थानीय समुदाय की सहभागिता से सार्वजनिक एवं सामुदायिक स्थलों की साफ-सफाई तथा श्रमदान गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। लोगों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। लोगों को सामुदायिक शौचालयों के नियमित एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शौचालयों को साफ रखने और उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।



Related News
thumb

विशेष लेख : बिहान से हुई ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की नई सुबह

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से परिवार की आर्थिक मजबूती की आधारशिला बन रही हैं।


thumb

स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रथ को कलेक्टर व सीईओ ने हरी झं...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सह जनजागरूकता रथ र...


thumb

सरगुजा जिले में अब तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 21 सितंबर 2026 तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से...


thumb

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश,...

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन,...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालयों में हुआ...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के प्रभावी नेतृत्व तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के न...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होग...

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर दिव...