बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को गंभीरता से लें और जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी कार्यक्रमों को जनसेवा के लिए समर्पित भाव से क्रियान्वित करें।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता तक सीधे पहुंचकर सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प है। इसके उद्देश्य को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों - स्वच्छता कार्यक्रम, आंगन का उत्सव, मेरे सपनों का भारत, वृक्षारोपण, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, रक्तदान शिविर सहित सभी गतिविधियों को उद्देश्यपूर्ण एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश :
स्वच्छता कार्यक्रम - कलेक्टर ने कहा कि 23 सितंबर को बेमेतरा नगर पंचायत एवं 25 सितंबर को ग्राम पंचायत मऊ में होने वाले स्वच्छता अभियान में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी हो। जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों को जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाया जाए।
आंगन का उत्सव - 26 सितंबर को नवागढ़ में आयोजित महिला सम्मान एवं महिला खेलकूद कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्व सहायता समूह की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
मेरे सपनों का भारत - इस कार्यक्रम के तहत युवाओं में राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के सपने को लेकर निबंध, चित्रकला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
वृक्षारोपण एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा - 2 अक्टूबर को संबलपुर में पौधा रोपण तथा 7 अक्टूबर को नवागढ़ में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं रंगोली कार्यक्रम ष्सेवा के रंग, राष्ट्र के संगष् थीम पर भव्य रूप से आयोजित करने कहा।
रक्तदान शिविर - 9 अक्टूबर को नवागढ़ एवं साजा में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक रक्तदान कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खाद्य विभाग द्वारा 27 से 30 सितंबर तक आयोजित शिविरों में राशन कार्ड से वंचित परिवारों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाने, ई-केवाईसी एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रम स्थल का पूर्व भ्रमण कर लें, सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें और कार्यक्रमों की फोटोग्राफी, रिपोर्टिंग एवं जनसंपर्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। बैठक सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...
सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...