पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशियाना’

Posted On:- 2026-09-22




कोरबा (वीएनएस)। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजदूरी का कार्य करने वाले धरम लाल ध्रुव अपनी पत्नी सजनी बाई ध्रुव एवं अपने बच्चों  के साथ अब अपने सुंदर और मजबूत घर में परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

लाभार्थी  धरम लाल ध्रुव बताते हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था और छत पर शीट लगी हुई थी। घर की नियमित मरम्मत करानी पड़ती थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारों और फर्श में सीलन रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने की आशंका भी बनी रहती थी। परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर हमारा सपना था।”

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का लाभ मिलने के बाद धरम लाल ध्रुव के परिवार की जीवनशैली में सुखद बदलाव आया है। आज उनका घर मजबूत और सुरक्षित है। बारिश के मौसम में परिवार आराम से अपने घर में रहता है। पक्की छत, मजबूत दीवारें और साफ-सुथरा फर्श परिवार को बेहतर रहन-सहन और आत्मीयता से भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं।

हितग्राही   ध्रुव  कहते हैं, “अब हमारा अपना पक्का मकान है। परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून से रहते हैं। घर मजबूत और सुरक्षित होने से मन में संतोष रहता है। हमारा वर्षों का सपना पूरा हुआ है। अपने पक्के घर में रहकर परिवार का जीवन खुशहाल हो गया है।”

धरम लाल धु्रव प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को हमारा हृदय से धन्यवाद और आभार। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें अपना पक्का घर मिला, जिससे हमारे परिवार को सुरक्षित और सुखद जीवन का आधार मिला है।”



Related News
thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...


thumb

आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...



thumb

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल...

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...


thumb

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्र...

प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...