नई दिल्ली(वीएनएस)।निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसके सभी आधिकारिक आदेश और प्रशासनिक निर्देश पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं। आयोग के अनुसार किसी भी संस्था में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय सामने आना निर्णय लेने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि उसके सभी आधिकारिक आदेश, फैसले और प्रशासनिक निर्देश पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं तथा किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग ने अंग्रेजी दैनिक ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के बाद जारी एक बयान में यह टिप्पणी की है। खबर में कहा गया है कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक विभिन्न राज्यों में नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दों पर आपत्ति जताई थी।
आयोग ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयुक्तों द्वारा दिए गए सुझाव चुनावी प्रक्रियाओं में और सुधार के लिए थे। निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया है, ‘‘आयोग द्वारा जारी सभी आधिकारिक आदेश, फैसले और प्रशासनिक निर्देश पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023 के तहत स्थापित वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘मसौदा तैयार करने के चरण के दौरान आयोग के सदस्यों द्वारा उठाए गए किसी भी प्रक्रियागत सवाल या दिए गए सुझाव मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से अपनाई जाने वाली सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
निर्वाचन आयुक्तों द्वारा दिए गए सुझाव चुनावी प्रक्रियाओं में और सुधार के लिए थे।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। अंतिम निर्णय लिए जाने से पहले वे निर्णय लेने की प्रक्रिया का ही हिस्सा होती हैं। केवल तीनों निर्वाचन आयुक्त ही नहीं, बल्कि आयोग का प्रत्येक अधिकारी भी चुनावी व्यवस्था में सुधार के लिए आयोग को अपने सुझाव देने के लिए पूरी तरह अधिकृत है।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत स्मृति ईरानी को...
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय होना निर्णय लेने की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। मीडिया रिपोर्ट के बाद आयोग ने...
पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन और फॉर्म 6 में बदलाव की कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से...
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता मिलने से...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगला चुनाव धर्म बचाने की जंग होगा। उन्होंने ...