कृषि के साथ मत्स्य पालन अपनाकर आत्मनिर्भर बने किसान संजय शर्मा, आय दोगुनी के करीब

Posted On:- 2026-09-23




कोरिया (वीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिले शासकीय सहयोग से कोरिया जिले के नगर गांव के किसान संजय शर्मा ने कृषि और मुर्गी पालन के साथ मत्स्य पालन शुरू कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

पहले उनकी आय मुख्य रूप से कृषि और मुर्गी पालन पर निर्भर थी। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने मत्स्य पालन को व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में अपनाया। योजना के तहत उनकी निजी भूमि पर एक हेक्टेयर तालाब निर्माण के लिए 2.80 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। इसके अलावा आइस-बॉक्स 6,000 रुपये और महाजाल 10,000 रुपए शत-प्रतिशत अनुदान पर, जबकि 14,000 रुपए मूल्य के 100 पैकेट मत्स्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए।इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन से मत्स्य पालन को व्यवस्थित रूप मिला और परिवार की आय का अतिरिक्त स्रोत विकसित हुआ।

65 हजार से बढ़कर 1.25 लाख रुपए हुई मासिक आय

योजना का लाभ मिलने से पहले संजय शर्मा की अनुमानित आय 65,000 प्रतिमाह यानी 7.80 लाख वार्षिक थी। मत्स्य पालन शुरू करने के बाद यह बढ़कर 1.25 लाख प्रतिमाह यानी 15 लाख वार्षिक हो गई। उनकी मासिक आय में करीब 60,000 की वृद्धि हुई है। आय बढ़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

हितग्राही ने जताया आभार

संजय शर्मा ने कहा पहले मेरी आय कृषि और मुर्गी पालन तक सीमित थी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत तालाब निर्माण, मत्स्य बीज और आवश्यक उपकरण मिलने से मत्स्य पालन शुरू करने में मदद मिली। अब इससे अतिरिक्त आय हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।”

संजय शर्मा की सफलता दर्शाती है कि कृषि के साथ सहायक गतिविधियों को अपनाकर किसान अपनी आय और आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। शासकीय योजना, विभागीय मार्गदर्शन और उनके प्रयासों से मत्स्य पालन आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन गया है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अब अभियान : खेती को नया आयाम, 25 किसानों की बदली खेती ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और कृषि को अधिक विविध एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम...


thumb

विशेष लेख : दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी : मोबाइल म...

स्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित जिले की आधारशिला है। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब ले जाने की दिशा में...


thumb

आधार ऑपरेटरों को नवीन नियमों एवं प्रक्रियाओं का दिया गया प्रशिक्षण

जिले के समस्त आधार ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर, मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में यूआ...


thumb

’वर्षों से काबिज जमीन को मिला पट्टा’ : भूस्वामित्व योजना से हंसलाल ...

ग्राम अंगा निवासी हंसलाल साहू कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। लंबे समय से उनके परिवार का जमीन से जुड़ाव रहा, लेकिन भूमि का पट्टा उ...


thumb

सेवा संकल्प से आत्मनिर्भरता की ओर खेती के साथ मत्स्य पालन अपनाकर बा...

शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।