प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : योजनाओं का संबल, प्रशासन की पहल से मड़कम भीमे का बना पक्का मकान

Posted On:- 2026-09-24




सुकमा (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्राम पंचायत रामाराम निवासी मड़कम भीमे के परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कभी मिट्टी की दीवारों और कच्ची छत वाले घर में रहने वाले परिवार के लिए बारिश का मौसम चिंता का कारण बनता था। 

सीमित आर्थिक संसाधनों के चलते पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत परिवार का आवास स्वीकृत होने के बाद प्रशासन ने योजना के क्रियान्वयन और आवश्यक समन्वय के माध्यम से परिवार को पक्के और सुरक्षित आवास का लाभ दिलाया। आज मजबूत दीवारों और पक्की छत वाले घर में परिवार सुरक्षित जीवन जी रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पीएम आवास योजना को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर परिवार को अतिरिक्त लाभ भी उपलब्ध कराया गया। आवास निर्माण के साथ अभिसरण के माध्यम से मडकम भीमे के परिवार को 90 मानव-दिवस की मजदूरी का लाभ मिला, जिससे रोजगार और आर्थिक संबल प्राप्त हुआ। वहीं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर आवास के साथ स्वच्छता और गरिमापूर्ण जीवन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। योजनाओं के इस समन्वित क्रियान्वयन ने परिवार को केवल आवास ही नहीं, बल्कि रोजगार, स्वच्छता और बेहतर जीवन-परिस्थितियों का लाभ प्रदान किया।

आज मडकम भीमे का परिवार अपने पक्के घर में भविष्य के सपनों को संवार रहा है। कभी बारिश में घर की सुरक्षा की चिंता करने वाला परिवार अब सुरक्षित छत के नीचे बच्चों के बेहतर भविष्य की योजना बना रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से यह परिवार सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभ का उदाहरण बना है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से मिला पक्का घर मडकम भीमे के परिवार के लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित हुआ है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने किया छिंदगढ़ विकासखंड में आश्रम-छात्रावासों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न आश्रम एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता,...


thumb

मां के पोषण से बच्चे के भविष्य तक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बन...

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर अंचलों तक पहुंचने से माताओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सुकम...


thumb

प्रशासन की त्वरित पहल: जलदंश के पीड़ितों को दी गई ₹24 लाख की आर्थिक...

आम नागरिकों के सुख-दुख में तत्परता से साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जिला प्रशासन सुकमा ने मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प...


thumb

छिंदगढ़ की महिलाओं ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का साधन: 'कमलफूल' स...

जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत छिंदगढ़ में कमलफूल स्व-सहायता समूह की स्वच्छाग्राही दीदियां स्वच्छता और आजी...


thumb

सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रह...

सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम...