1 लाख 79 हजार 717 से बढ़कर 2 लाख 19 हजार 980 राशनकार्ड

Posted On:- 2026-09-25




दूर-दराज के गांवों और वनांचल क्षेत्रों से डिजिटल व्यवस्था तक, खाद्य सुरक्षा के सफर में बदली व्यवस्था और बढ़ी सुविधाएं

कागजी रजिस्टर से ई-पॉस और ऑनलाइन मॉनिटरिंग तक, तकनीक के इस्तेमाल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बढ़ी पारदर्शिता

गरियाबंद (वीएनएस)।  जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। गरियाबंद जिले में 2013 में लगभग 1 लाख 79 हजार 717 राशनकार्ड थे। जिले में उस समय दूर-दराज के गांवों, वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों तक खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पहुंच सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि उस दौरान जिले के कुछ क्षेत्र काफी दूर्गम स्थलों पर था। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पात्र परिवारों को व्यवस्था से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए गए। शिविरों और अन्य माध्यमों से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राशनकार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

वर्ष 2013 में 1 लाख 79 हजार 717 राशनकार्ड से शुरू हुआ सफर वर्तमान में 2 लाख 19 हजार 980 राशनकार्ड तक पहुंच चुका है। इस दौरान 40 हजार 263 नए राशनकार्ड परिवार खाद्य सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक ने बताया कि पहले राशन वितरण से संबंधित जानकारी और निगरानी के लिए कागजी रजिस्टर और फाइलों पर निर्भर रहना पड़ता था। राशन नहीं मिलने की शिकायतें लेकर हितग्राही कार्यालय पहुंचते थे। विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों को दूसरे स्थानों पर काम करने के दौरान राशन प्राप्त करने में परेशानी होती थी, क्योंकि उस समय राशन दुकान की स्थानीय व्यवस्था पर निर्भरता अधिक थी। स्टॉक की जानकारी समय पर नहीं मिलने से वितरण में देरी होती थी।

वर्तमान में जिले की 371 शासकीय उचित मूल्य दुकानों की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जा रही है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से हितग्राहियों का डिजिटल और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर राशन का वितरण किया जाता है। वन नेशन वन राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी सुविधा से प्रवासी हितग्राहियों को भी सुविधा मिली है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग से स्टॉक के उठाव, भंडारण और वितरण की जानकारी पर नजर रखना आसान हुआ है। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से गड़बड़ियों की पहचान और आवश्यक कार्रवाई में भी सुविधा मिल रही है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं ए...


thumb

“साक्षर कोरबा-समृद्ध कोरबा” की ओर बढ़े कदम, 27 सितंबर को होगी उल्लास...

कलेक्टर दुदावत ने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल अक्षरों को पहचानना अथवा पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है। साक्षरता व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ...


thumb

सेवा मेरा योगदान’ अंतर्गत जूनियर क्लब कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केन्द्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल ज्ञान दान कार्य...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज में...


thumb

सेवा मेरा योगदान - दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास क...

शिविर में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल और उमंग दिव्यांग स्कूल के दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों को ब्रेल किट और श्रवण किट प्रदान की गई। बच्चों को उ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। बच्चों को खीर, पूरी एवं छोले परोसे गए। जनप्रतिनिधियों एव...