रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी और बच्चों की हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के सियनमरा निवासी भुनेश्वर साहू डूमरतराई के साहू पारा में एक मकान में किराए से रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद के बाद भुनेश्वर साहू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घर मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
आज तड़के घर मालिक को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी मेकाहारा में भर्ती
घटना में घायल आरोपी भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस उसकी हालत और उपचार की जानकारी के साथ-साथ घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद डूमरतराई इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने प...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा
उल्लेखनीय है प्रदेश में लगातार बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सभी संबंधित जिला कलेक्टरों ...
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लि...
कमला के जीवन में आया यह बदलाव ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उस उद्देश्य को सामने लाता है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच...