दुर्गम पहाड़ी गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: 'सेवा संकल्प अभियान' से लूल्ह और बैजनपाठ में लगी चौपाल

Posted On:- 2026-09-30




सूरजपुर (वीएनएस)। दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गम रास्तों से होकर गांवों तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड ओड़गी के सेक्टर बिहारपुर अंतर्गत ग्राम लूल्ह एवं बैजनपाठ में स्वास्थ्य शिविर तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसके माध्यम से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य जांच, उपचार, टीकाकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिली।

ग्राम लूल्ह में आयोजित शिविर में बच्चों का टीकाकरण किया गया। दाद-खुजली एवं अन्य त्वचा संबंधी संक्रमण से प्रभावित मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के उपाय भी चिकित्सकों द्वारा बताया गया।सामान्य बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। ग्राम बैजनपाठ में प्राथमिक शाला के बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्व समझाया गया। स्वास्थ्य टीम ने संक्रामक रोगों से बचाव, संक्रमण की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। बच्चों एवं ग्रामीणों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक आयाम के नेतृत्व में सेक्टर बिहारपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सेक्टर सुपरवाइजर, एमटी एवं मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों के लिए उपचार की राह आसान बना रही हैं। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत जरूरतमंद लोगों तक जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रहीं हैं। ताकि ग्रामीणों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।



Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी सम...

उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन,...



thumb

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंस...

बस्तर की कहानी इसलिए अब केवल यह नहीं है कि वहां अतीत में क्या हुआ। कहानी यह भी है कि उस अतीत से निकलकर वहां आज क्या बदल रहा है। जिन इलाकों की पहचान...


thumb

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना ...

सचिव अंकित आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सेवा केंद्रों पर नागरिकों से जुड़ी प्रमुख सेवाओं की जानकारी प्रमुखता से प...


thumb

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्...