इंडियन सिनेमा पहली बार रियल ह्यूमनॉइड रोबोट ने की एंट्री!

Posted On:- 2026-10-01




‘लंबोधरा 2.0’ फिल्म की शूटिंग हुई रैप

मुंबई (वीएनएस)। साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोधरा 2.0' का डायरेक्शन सिंपल सुनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में है। बता दें कि यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर जल्द रिलीज़ होने के लिए तैयार है। टैलेंटेड कास्ट से सजी इस फिल्म की कहानी खुद में आज की टेक्नोलॉजी और समाज के बीच के दिलचस्प कनेक्शन को लिए हुए है। फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है और इस तरह से अपनी अनोखी और नई तरह की कहानी के साथ यह दर्शकों को शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

अब जब, फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग के रैप होने की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर दी है, तब इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में टीम ने अपने इस सफ़र से जुड़ी यादों और कुछ मैडनेस को साझा करने वाला एक BTS शेयर किया है:

"BTS लोडिंग… कैमरों ने कुछ वक्त पहले ही रोलिंग रोक दी थी, लेकिन सेट से जुड़ी यादें अभी भी ताजा हैं। कई महीनों की मस्ती, हंसी-मजाक, एक्सपेरिमेंट्स, रीटेक्स और कई यादगार पलों को मिलाकर ‘लंबोधरा 2.0’ की दुनिया तैयार हुई है। कैमरों के पीछे की दुनिया की एक छोटी सी झलक यहां है।  जल्द ही थिएटर्स में मिलते हैं! 

‘लंबोधरा 2.0’
एक साइंस फिक्शन सोशल थ्रिलर @lambodhara2.0 @anilshetty87 @kunalkkapoor @saachi_bindra @meghanagaonkar @macmacha @simplesuni"

https://www.instagram.com/reel/Dd1LSewI--4/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

लंबोधरा 2.0 को जो चीज एक गेम चेंजर बनाती है वो है इसकी शानदार कास्टिंग। इस फिल्म के साथ ट्रेडिशनल विजुअल इफेक्ट्स और प्रोस्थेटिक्स को दरकिनार करते हुए, मेकर्स ने जिया (JIA) को इंट्रोड्यूस किया है। जिया एक मचानी रोबोटिक्स द्वारा बेंगलुरु में बनाई गई ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो बड़े पर्दे पर अपना फुल फ्लेज्ड किरदार निभा रही है। इस ऐतिहासिक मुकाम पर रोशनी डालते हुए मेकर्स ने खास नोट में लिखा है:

"बेंगलुरु की मचानी रोबोटिक्स। इंडियन सिनेमा में पहली बार एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट ‘लंबोधरा 2.0’ में पर्दे पर एक किरदार निभा रहा है। जिया सीजीआई नहीं है। जिया कोई ऐसा एक्टर भी नहीं है जो रोबोट का किरदार निभा रहा हो। जिया ही एक्टर है। इंडियन सिनेमा के भविष्य में आपका स्वागत है।"

https://www.instagram.com/p/DdluQc6SxX7/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

'लंबोधरा 2.0' की शूटिंग रैप होने से लेकर अब एक कदम आगे बढ़कर पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज शुरू करने के साथ, यह साइंस-फ़िक्शन फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर एक ऐसी कहानी पेश करने वाली जिसे किसी ने नहीं देखा होगा। इस तरह से यह फिल्मों को कहने के अंदाज को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है। कहना होगा कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा का भविष्य है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।



Related News
thumb

3.1 करोड़ व्यूज़ के साथ प्रीतम एंड पेड्रो’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटो...


thumb

'तेरा यार हूं मैं’ की यादें हुईं ताजा, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के ‘प...

फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर 'तेरा यार हूं मैं' के कई साल बाद भी लिस्नर्स के दिलों में बसा हुआ है। यह गाना न सिर्फ लाखों व्यूज और स्ट्रीम हासिल कर रह...


thumb

‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्ल...

कांतारा ने एक लोकल कन्नड़ कहानी से ग्लोबल सेंसेशन बनने तक का सफर तय करने का अपना शानदार चार यादगार साल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फै...


thumb

‘दुपहिया सीजन 2’ के भूगोल में समाए गोविंदा, सलमान और माधुरी!

छोटे शहर का लड़का जब बॉलीवुड के सपने देखने लगे, तो उसकी दुनिया में उसके पसंदीदा सितारों की झलक दिखना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही रंग ‘दुपहिया सीजन 2’ के ...


thumb

मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!

दो साल पहले, NTR देवरा: पार्ट 1 के साथ बड़े पर्दे पर आए थे, अपने साथ एक बड़ी पर्सनैलिटी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ज़बरदस्त एनर्जी लेकर आए थे जिसन...