ट्रंप ने क्लेटन को नियुक्त किया AI मामलों का प्रमुख

Posted On:- 2026-10-04




वाशिंगटन (वीएनएस)।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी निदेशक जे क्लेटन को प्रशासन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जार (AI मामलों का प्रमुख) नियुक्त किया है। अगस्त में खूफिया प्रमुख नियुक्त हुए क्लेटन अब व्हाइट हाउस के एक नए पैनल की अगुवाई करेंगे। इस पैनल को AI से जुड़े जोखिमों और अवसरों पर 120 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है।

बता दें हाल ही में ट्रंप ने AI का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करने को कहा था। क्लेटन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि राष्ट्रपति ने एक ग्रुप- सुपर इंटेलिजेंस फोर्स बनाने के लिए कहा है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि अमेरिका एडवांस्ड AI के क्षेत्र में अग्रणीय बना रहे और साथ ही अमेरिकियों के हितों की रक्षा भी हो। पैनल AI से जुड़े जोखिमों और डाटा में सेंध, हैकिंग और अन्य घटनाओं के लिए मौजूदा सरकारी रिपोर्टिंग सिस्टम की समीक्षा करेगा। साथ ही, फेडरल प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने के उपाय सुझाएगा।

हाल के सप्ताहों में AI की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गई है। कुछ शोधकर्ता ने चेतावनी दी है कि यह तकनीक एक दशक के भीतर इंसानों के लिए खतरनाक बन जाएगी। कई डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों ने सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है। दूसरी तरफ, ट्रंप चीन के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में पीछे रहने के डर से AI पर निगरानी बढ़ाने से बच रहे हैं। उन्होंने इसकी सुरक्षा निगरानी के लिए सुपर इंटेलिजेंस फोर्स गठन का प्रस्ताव रखा था।



Related News
thumb

नमाज के लिए पीछे गया को-पायलट, अचानक सिर पर होने लगे वार....

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए कॉकपिट हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने उस खौफनाक घटना के बारे में बताया है।


thumb

जी20 व्यापार मंत्रियों ने भोजन को हथियार बनाने की निंदा की

जी20 के व्यापार मंत्रियों ने राजनीतिक या आर्थिक दबाव के लिए भोजन को हथियार बनाने की सर्वसम्मति से निंदा की है।


thumb

अमेरिका ने 50 देशों के लिए लागू किया वीजा बॉन्ड, भारत सूची से बाहर

अमेरिका ने 50 देशों की एक सूची जारी की है, जिनके नागरिकों को बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20,000 डॉलर तक का वीजा बॉन्ड जमा करना पड़ सकता है।


thumb

ट्रम्प ने डीजल के निर्यात पर रोक लगाने की संभावना को ख़ारिज किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से डीजल के निर्यात पर रोक लगाने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश बाजार में ज...


thumb

ईरान की हालत अच्छी नहीं है, संघर्ष ज्यादा दिन नहीं चलेगा : ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर उनका अगला कदम क्या होगा, यह बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष ज्यादा समय तक नही...