भिण्डी की खेती ने बढ़ाई किसान सुदरू तेलम की आमदनी, 40 से 50 हजार रुपये तक की शुद्ध आमदनी

Posted On:- 2026-10-05




बीजापुर (वीएनएस)। जिले के किसानों को परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में उद्यानिकी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का लाभ ग्राम एरमनार, विकासखण्ड बीजापुर निवासी कृषक सुदरू तेलम पिता भीमा तेलम को मिला है। धान की खेती के बाद खाली रहने वाली जमीन पर भिण्डी की खेती कर तेलम अब अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

कृषक सुदरू तेलम बताते हैं कि पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। धान के अलावा शेष बची जमीन पर कोई अन्य फसल नहीं लेते थे। उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी ने उन्हें खाली जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए भिण्डी की खेती करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उद्यानिकी फसलों से होने वाले लाभ की जानकारी दी।

बेहतर उत्पादन के साथ बाजार में मिला अच्छा दाम

विभागीय मार्गदर्शन से प्रेरित होकर तेलम ने भिण्डी की खेती शुरू की। उचित देखभाल और मेहनत से फसल का उत्पादन अच्छा हुआ। स्थानीय बाजार में भिण्डी की लगातार मांग होने के कारण उन्हें उपज बेचने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। बाजार में भिण्डी 40 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से आसानी से बिक रही है।

कृषक तेलम को उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की अनुदान राशि का लाभ भी प्रदान किया गया। विभागीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार में अच्छे भाव के फलस्वरूप उन्हें भिण्डी की खेती से लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।

अब और अधिक रकबे में करेंगे भिण्डी की खेती

अतिरिक्त आय मिलने से तेलम के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। खेती से मिले अच्छे परिणाम से उत्साहित तेलम ने आने वाले वर्ष में और अधिक रकबे में भिण्डी की खेती करने का निर्णय लिया है। सुदरू तेलम कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें खेती में आय बढ़ाने का नया रास्ता मिला है। भिण्डी की खेती से कम समय में अच्छा उत्पादन और स्थानीय बाजार में उचित मूल्य मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों को भी परंपरागत फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने की प्रेरणा दे रही है।



Related News
thumb

धान खरीदी के लिए किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के ...


thumb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवास...

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की ...


thumb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं ...

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमे...


thumb

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का ...

इस गरिमामयी अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बलराम मांझी, फरसपाल के मांझी अर्जुन मांझी, हमीरगढ़ के मा...


thumb

राष्ट्रपति ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की ...

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी, माँ मावली और बस्तर अंचल के समस्त ग्राम देवी-देवताओं को नमन करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर...


thumb

‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय ब...

इसके अतिरिक्त आईआईएम रायपुर के प्रबंधन विकास केंद्र में जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया ...