दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 02 मत्स्य कृषकों को जाल तथा 02 मत्स्य कृषकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आईस बॉक्स प्रदान किया गया। इसके साथ ही आमजनों एवं मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
शिविर में 08 कृषकों का एनएफडीपी पंजीयन तथा 10 कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाया गया। विभाग द्वारा मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय एवं आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...