लोभ से उत्पन्न होते हैं अनेक कषाय, इससे आत्मा को बचाने का करें पुरुषार्थ : मुनि संवेगरत्न सागर

Posted On:- 2026-10-07




रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ कषाय से सावधान रहने का संदेश दिया। आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’ ग्रंथ के माध्यम से उन्होंने लोभ ध्यान के स्वरूप और उससे उत्पन्न होने वाले अन्य कषायों की व्याख्या की।

मुनिश्री ने कहा कि मानव भव प्राप्त करने के बाद भी जीव उस गर्त को भरने में लगा है, जो कभी भरता ही नहीं। अधिक पाने की लालसा ही लोभ कषाय है। लोभ ध्यान अन्य ध्यानों और कषायों की उत्पत्ति का कारण बनता है। जहां लोभ है, वहां अन्य कषायों की कतार है।

मुनिश्री ने कहा कि किसी पदार्थ की प्राप्ति की इच्छा लोभ ध्यान से उत्पन्न होती है। उसकी प्राप्ति के लिए जीव माया में प्रवृत्त होता है। अधिक प्राप्ति की अभिलाषा मोह को जन्म देती है और प्राप्त पदार्थ को बनाए रखने के लिए मान का ध्यान आता है। इच्छानुसार स्थिति न रहने पर क्रोध उत्पन्न होता है। इस प्रकार एक लोभ कषाय जीव को अनेक कषायों में उलझा देता है।

मुनिश्री ने कहा कि लोभ ध्यान के साथ द्वेष आदि भाव भी उत्पन्न होते हैं। संसार में जीव अनंत भवों से धर्मश्रवण करता आया है, फिर भी लोभ कषाय में उलझा रहता है। लोभ जीव को विषय-पदार्थों की ओर आकर्षित कर आत्मस्वरूप से दूर करता है।

मुनिश्री ने कहा कि लोभ ध्यान अत्यंत शीघ्र विकसित होने वाला है। इससे सावधान रहकर लोभ से आत्मा का संरक्षण करना चाहिए। बाह्य पदार्थों की प्राप्ति के बजाय आत्मकल्याण की दिशा में पुरुषार्थ करना है।



Related News
thumb

टाइड ग्रांट से बिजली बिल भुगतान पर सवाल, 32.99 करोड़ के खर्च का मां...

नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट के इस्तेमाल को लेकर बड़ा सवाल सामने आया है। शहरों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए म...


thumb

बीमा दावा 4 साल तक लंबित रखा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए...

राज्य शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कं...


thumb

प्लॉट का कब्जा नहीं मिला, बुकिंग भी रद्द; वत्सल्य डेवलपर्स को 33 ला...

रायपुर के सेजबहार स्थित वत्सल्य डेवलपर्स से जुड़े प्लॉट बुकिंग मामले में छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने आबंटी के पक्ष में आदेश ज...


thumb

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख विजय शर्मा ने अधिकारियों को लग...

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने गंभीर नाराजगी जताई।


thumb

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: ...

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मंगलवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया


thumb

पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत : विजय शर्मा

रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उ...