निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जेसीबी जब्त

Posted On:- 2026-10-07




भिलाई (वीएनएस)। नगर निगम की जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। जुनवानी इलाके में निगम की जमीन पर सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर रास्ता तैयार किए जाने की जानकारी मिलने के बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान रास्ता बनाने में लगी जेसीबी को जब्त कर लिया गया। साथ ही निगम की जमीन पर बनाए जा रहे रास्ते को रोकने के लिए मौके पर गड्ढे भी खोद दिए गए।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर गंभीर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर कब्जे का आरोप है, उसकी अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि निगम की बेशकीमती जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है और इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल निगम ने मौके पर रास्ता बनाने का काम रुकवा दिया है और जेसीबी जब्त कर ली है। अब सवाल यह है कि निगम की जमीन पर रास्ता बनाने के लिए जेसीबी किसकी अनुमति से पहुंची और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई कैसे हुई? मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।



Related News
thumb

टाइड ग्रांट से बिजली बिल भुगतान पर सवाल, 32.99 करोड़ के खर्च का मां...

नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट के इस्तेमाल को लेकर बड़ा सवाल सामने आया है। शहरों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए म...


thumb

बीमा दावा 4 साल तक लंबित रखा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए...

राज्य शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कं...


thumb

प्लॉट का कब्जा नहीं मिला, बुकिंग भी रद्द; वत्सल्य डेवलपर्स को 33 ला...

रायपुर के सेजबहार स्थित वत्सल्य डेवलपर्स से जुड़े प्लॉट बुकिंग मामले में छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने आबंटी के पक्ष में आदेश ज...


thumb

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख विजय शर्मा ने अधिकारियों को लग...

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने गंभीर नाराजगी जताई।


thumb

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: ...

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मंगलवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया


thumb

पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत : विजय शर्मा

रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उ...