नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम की ओर से राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इमारत गिरने से आसपास के करीब चार से पांच मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मलबे में करीब 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना दोपहर करीब 3:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए तीन वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम को भेजा गया। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हैं।
स्थानीय लोग और टीमें बचाव में जुटीं
स्थानीय लोग और अन्य संबंधित एजेंसियां भी राहत-बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का जो सपना आज लोग देख रहे हैं, वह ज़रूर सच होगा। भारत के रुकने का कोई कारण नहीं है। सौ साल पहले हम 40 करोड़ से भ...
सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून पर 23 सितंबर के बंटे हुए फैसले को वापस लेने की अर्जी पर विचार करने को...
कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी सुधारों की मांग को लेकर 10 अक्टूबर से व्याप...
विपक्षी गठबंधन के सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। संविधान के अनुच्छेद 324(5) के त...
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन के लंच में हिस्सा नहीं लिया। पार्टी नेताओं ने इसका कार...