कोण्डागांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चांदागांव की सरपंच जानकी नेताम ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष मानकुराम राम नेताम, नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष प्रशांत पात्र, ग्राम पंचायत चरखई की सरपंच प्रमिला, सरपंच संघ अध्यक्ष झाड़ी राम सलाम, जनपद सदस्य सुकड़ू मंडावी, विजय मरकाम, प्रवीर बदेशा, मंजू मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अशवन पुसाम, तहसीलदार अंकुर रात्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव रूपेंद्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मयंक बसन्तवानी, विकास विस्तार अधिकारी घनश्याम शोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 65 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों का विभागवार संकलन कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनके आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही एवं शासन की संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को मिला लाभ
शिविर के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, सामग्री एवं कीट वितरित किए गए। राजस्व विभाग के 82, वन विभाग के 15, शिक्षा विभाग के 12, मत्स्य विभाग के 5 तथा पशुधन विभाग के 8 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों का गोद भराई एवं 4 हितग्राहियों का अन्नप्राशन कराया गया। 8 हितग्राहियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 15 पौधों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जन्म प्रमाण पत्र एवं 14 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 13 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपने गांव में शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...
ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...