अल्पवर्षा व कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का होगा संयुक्त सर्वेक्षण

Posted On:- 2026-10-07




कलेक्टर ने राजस्व, कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों को दिए निर्देश, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा भुगतान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। प्राप्त ज्ञापन के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिले में फसल क्षति की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, उप संचालक कृषि सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के खेतों का राजस्व विभाग,  कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पवर्षा से हुई फसल क्षति का विस्तृत आकलन करने के साथ ही कीट-व्याधि एवं कम वर्षा से प्रभावित फसलों की स्थिति का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा किए जाने वाले फसल कटाई प्रयोग के पश्चात प्राप्त औसत उपज में कमी के आधार पर नियमानुसार फसल बीमा का लाभ किसानों को दिया जाएगा। जिले में वर्तमान में फसल कटाई प्रयोग का कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

कीट-व्याधि से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा फसलों में पाए जा रहे कीट एवं व्याधि की पहचान कर उनकी रोकथाम एवं उपचार के लिए किसानों को आवश्यक तकनीकी सलाह तथा दवाओं के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम लोहत्तर, हेपुरकसा, पिड़चौड़, मोहगांव, परभेली, भेलवापानी, शीतलपुर, जाडेकुर्से, डढईखेड़ा, गुमड़ी, सिलपट, सोनादई, हाटकोंदल, वयनर, घोटुलमुंडा एवं दमकसा तथा विकासखंड चारामा के ग्राम कोटेला के फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। वहीं वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा विकासखंड भानुप्रतापपुर के केवटी एवं आसुलखार समिति अंतर्गत ग्रामों में फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

कृषकों से अपील की गई है कि फसल में किसी भी प्रकार की कीट-व्याधि अथवा अन्य कृषि संबंधी समस्या होने पर संबंधित कृषि अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें। कृषि संबंधी समस्या के समाधान के लिए उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार कोमरा से मोबाइल नंबर 9826130146, विकासखंड कांकेर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मयाराम नेताम से 9753646250, चारामा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजाराम नेताम से 9407938801, नरहरपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार कुंजाम से 9406070637, भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महात्मा राम तरेता से 9406098176, दुर्गूकोंदल के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजकुमार सिन्हा से 9407774452, अंतागढ़ के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोहरलाल शोरी से 6265228223 तथा कोयलीबेड़ा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नवलू राम नेताम से 9406072042 पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

कुआँकोंडा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...


thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...


thumb

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...