जुमला अतरा ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर 3 लाख रुपये का ऋण लेकर शुरू किया किराना व्यवसाय, गांव में उपलब्ध करा रहीं जरूरी सामग्री

Posted On:- 2026-10-07




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मसेनार की जुमला अतरा ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई है। उन्होंने समूह के माध्यम से 3 लाख रुपये का ऋण लेकर “अतरा किराना” दुकान शुरू की है, जिसका संचालन वे स्वयं कर रही हैं। 

जुमला अतरा स्व-संतोषी स्व-सहायता समूह मसेनार से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने किराना दुकान की शुरुआत की थी। गांव में ही दैनिक उपयोग की किराना सामग्री उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। दुकान के संचालन से अब तक उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हुई है। इस व्यवसाय से उन्हें नियमित आय का जरिया मिला है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मसेनार पहुंचकर जुमला अतरा,की किराना दुकान का अवलोकन किया और उनके व्यवसाय की जानकारी ली। उन्होंने महिला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा  जुमला अतरा, ग्राम पंचायत के रानी महिला ग्राम संगठन मसेनार एवं एकल महिला संकुल संगठन से भी जुड़ी हैं। उनके प्रयास से यह संदेश मिलता है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन का लाभ लेकर महिलाएं अपने गांव में ही स्वरोजगार स्थापित कर परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  रमेश गावड़े वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिव नारायण पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ एम, भार्गव तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

कुआँकोंडा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...


thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...


thumb

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...