दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को अपनी-अपनी विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर शासन की योजनाओं और सुविधाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से घर-घर शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा, जल जीवन मिशन के माध्यम से घरों तक नल से जल और सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कार्य किया गया है।
बस्तर सासंद कश्यप ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को योजनाओं के लिए दूर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि शासन की विभिन्न सुविधाएं और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उनके गांव तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गावड़े ने भी ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं और सुविधाओं को लेकर गांव तक पहुंची है। ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखें और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम के अंत में बस्तर सांसद एवं जनप्रतिनिधिगण के द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिव नारायण पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ एम, भार्गव तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...
ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...