कबीरधाम (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में सेवा ज्योति यात्रा आयोजित हुई। यात्रा में जिले के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा, संकल्प एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व शासकीय पीजी कॉलेज के डोम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के पश्चात सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सेवा ज्योति चौक पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित जिलेवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प का संदेश दिया गया। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जिलेवासियों में उत्साह और सहभागिता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेन, जयंती पटेल एवं राजेंद्र चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के मुखिया के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन वर्षों में जनसेवा और प्रशासन को लेकर अनेक अनुभव सामने आए हैं। गुजरात में प्रशासन को जनता के करीब लाने और नई कार्यप्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया। आज सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से भी यही संदेश दिया जा रहा है कि शासन और प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य विकसित भारत 2047 है। पिछले वर्षों में देश ने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों से भारत की सुरक्षा क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति का संदेश सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने का निर्णय तथा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा देश के सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं रही हैं। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट हैकृहिंसा की जगह विकास पहुंचे, भय की जगह विश्वास पहुंचे और बंदूक की जगह शिक्षा, रोजगार और अवसर पहुंचे। यही विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा होगी। श्री शर्मा ने कहा कि 2047 का लक्ष्य बड़ा जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है। यह केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है। हमें अपने-अपने स्तर पर इस संकल्प को आगे बढ़ाना होगा। कवर्धा, कबीरधाम और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेन ने छत्तीसगढ़वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं। श्रीमती सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों, संकल्पों और विकसित भारत के लक्ष्य को हम सभी ने सुना और समझा है। श्रीमती सेन ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कवर्धा और छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निभाएं तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज 7 अक्टूबर का दिन विशेष है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में कवर्धा और छत्तीसगढ़ की जनता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने “हम करेंगे वी विल डू इट के संकल्प के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चन्द्रवंशी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के ...
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की ...
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमे...
इस गरिमामयी अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बलराम मांझी, फरसपाल के मांझी अर्जुन मांझी, हमीरगढ़ के मा...
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी, माँ मावली और बस्तर अंचल के समस्त ग्राम देवी-देवताओं को नमन करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर...
इसके अतिरिक्त आईआईएम रायपुर के प्रबंधन विकास केंद्र में जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया ...