राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Posted On:- 2026-10-09




राजनांदगांव (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। 

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक प्रवीण कुमार चौबे, नवीन कुमार बघेल एवं आस्था वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिजैविक औषधियों के अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे एवं तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने तम्बाकू एवं नशे से दूर रहने तथा लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



Related News
thumb

जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन ज...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...


thumb

एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सु...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...


thumb

ऑफलाइन जारी नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडलेपार पोर्टल से भेजना...

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...


thumb

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें ...

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...


thumb

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी 163 उपार्जन केंद्रों में ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...


thumb

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जन...

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...