नये केंद्रों की स्थापना : राज्य में 26 नवीन धान उपार्जन केंद्रों के गठन और वहां व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted On:- 2026-10-09




राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने राजनांदगांव जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृत किए गए है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वीकृत 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारियों के संबंध में जिला कार्यालय राजनांदगांव में नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों से केन्द्रवार तैयारियों की जानकारी ली गई।

बैठक में नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के लिए स्थल चयन, कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, हमाल व्यवस्था तथा धान खरीदी के लिए आवश्यक अन्य प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की गई। किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित केन्द्र प्रभारियों को धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक केन्द्र पर आवश्यक मानव संसाधन एवं तकनीकी सुविधाएं समय पर उपलब्ध रहें। किसी भी प्रकार की कमी या समस्या सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाए, जिससे उसका समय रहते निराकरण किया जा सके। बैठक में खाद्य अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी तथा सभी 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी, व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे है। जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान विक्रय के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें अपने क्षेत्र के निकट ही उपार्जन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों के समय एवं श्रम की बचत के साथ धान उपार्जन व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, एवं छुरिया विकासखंडों में कुल 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राजनांदगांव विकासखंड के धर्मापुर, बोइरडीह, मासुल, चंवरढाल, नवागांव, खैरझिटी एवं आरला, डोंगरगांव विकासखंड के हरदी, बम्हनीभांठा, मचानपार, मोहड़, आसरा एवं बुद्धूभरदा बनहरदी, केसला, छुरिया विकासखंड के बूचाटोला एवं घुपसाल, डोंगरगढ़ विकासखंड के पिपरिया, कुरूभाठ, मुढिय़ा, रूवांतला, खुड़मुड़ी, सीतागोटा, झंडातलाव, कारूटोला, पीपरखार कला एवं भानपुरी (मुसरा) शामिल हैं।



Related News
thumb

जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन ज...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...


thumb

एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सु...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...


thumb

ऑफलाइन जारी नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडलेपार पोर्टल से भेजना...

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...


thumb

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें ...

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...


thumb

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी 163 उपार्जन केंद्रों में ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...


thumb

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जन...

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...