दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ के प्रमुख सह प्रभारी बने अभिषेक टंडन

Posted On:- 2026-10-09




भिलाई (वीएनएस)। दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ, छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुवकुमार सोनी ने अभिषेक टंडन को प्रमुख सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह घोषणा 8 अक्टूबर को आयोजित बैठक के संदर्भ में की गई। बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की आगामी कार्ययोजना और विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ द्वारा घोषित पदाधिकारियों में ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, अभिषेक टंडन को प्रमुख सह प्रभारी और अर्जुन कुम्भार को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आर.एन. सेनापति को सचिव, संतोष मलिक को मीडिया प्रभारी और खोगे जाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासंघ का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ उत्कल समाज की एकता को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

महासंघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की है।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को मिलेगी उन्नत इलाज की सुविधा

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को आधुनिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की गई है।


thumb

राज्यपाल ने किया सब-जूनियर व कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ

राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को सरकंडा स्थित खेल परिसर में 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप-2026 का शुभारंभ किया


thumb

युवा शक्ति की भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के प्रतिभागियों से संवाद किया।


thumb

नीति आयोग महानिदेशक ने की छग राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना

नीति आयोग, भारत सरकार के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा नीति निर्माण, योज...


thumb

कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति : टंक राम वर्मा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के सुचारू, सुदृढ़ और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शासन स्तर पर प्रशासनिक एवं अकादमिक कसरत तेज हो गई है। राज्य के उ...