कोण्डागांव (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान कर रही है।
डोंगरीपारा, शामपुर निवासी शांति नेताम को प्रसूति के उपरांत मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
शांति नेताम ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए दवाइयों, पौष्टिक आहार तथा अन्य आवश्यक जरूरतों पर परिवार का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में शासन की ओर से मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बनी। इस राशि से उन्हें प्रसूति के बाद अपने और अपने बच्चे की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली तथा अतिरिक्त खर्चों का प्रबंधन भी आसान हुआ।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से समय पर मिली आर्थिक सहायता से उन्हें प्रसव के बाद अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से पात्र महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से मिलने वाली सहायता न केवल श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोगी साबित हो रही है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...
विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।