सेवा सेतु शिविर शामपुर में 400 से अधिक हितग्राहियों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

Posted On:- 2026-10-09




विधायक लता उसेंडी ने आंगनबाड़ी भवन एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 22 लाख रुपए की घोषणा की

कोंडागांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत माकड़ी विकासखंड के ग्राम शामपुर में बुधवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिरता के साथ विकास की गति तेज हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध हुए हैं। डीबीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। इससे परिवार अपनी बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में देकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि माकड़ी विकासखंड में महिलाओं को रोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। माकड़ी ब्लॉक मुख्यालय में गारमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया गया है, जिसके शुरू होने से लगभग 150 महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पित सेवा कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है।

22 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने ग्राम प्लाटपारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपए तथा मुख्य मार्ग से नयापारा तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, कुल 22 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम शामपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों से धान विक्रय से पहले एग्रीस्टैक में अपना पंजीयन कराने की अपील की, ताकि उनका नाम एग्रीस्टैक पर दर्ज हो सके और धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भी अपना पंजीयन सुनिश्चित कराने को कहा।

शिविर में 400 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र, सामग्री एवं सहायता उपकरण वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को गोद भराई एवं अन्नप्राशन किट तथा कुपोषण संबंधी सामग्री प्रदान की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 113 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को राशि वितरण तथा 10 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, 10 को ऋण पुस्तिका, 25 को आय प्रमाण-पत्र, 14 को निवास प्रमाण-पत्र तथा 23 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत माकड़ी द्वारा 29 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए तथा 88 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 07 हितग्राहियों को सरसों बीज का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग एवं वृद्धजनों को 03 ट्राईसायकल, 01 ब्लाइंड छड़ी, 03 व्हीलचेयर तथा 10 वृद्धजन छड़ी वितरित की गई।

वन विभाग द्वारा 110 हितग्राहियों को नीम, काजू, अमरूद, कटहल, गुलमोहर, तेजपत्ता, पपीता एवं सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। वहीं मत्स्य विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को मछलीजाल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भगवती नेताम, जनपद उपाध्यक्ष बैशाखू कोर्राम, नंदलाल राठौर, सरपंच रुक्मणी पोयाम, चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, दीपेंद्र नाग, अनीता नेताम, जनपद सदस्य पूजा शर्मा,  वीरेन्द्र प्रधान, अंगद पटेल, देवेंद्र मरकाम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।