टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-09




244 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने पर सरपंचों का किया गया सम्मान

कोण्डागांव (वीएनएस)। भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में टीबी मुक्त भारत टीम (जोश टीम) के उन्मुखीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित की गई ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष नरपति राम पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर एवं मनोज जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेमलाल मंडावी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. हरेन्द्र बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) कांतेश देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान टीबी रोग की पहचान, उपचार, खान-पान एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जनजागरूकता के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया। एनसीसी, एनएसएस एवं माय भारत वॉलंटियर्स के सहयोग से गठित इन टीमों के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वर्ष 2025 में जिले की कुल 384 ग्राम पंचायतों में से 244 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इस उपलब्धि के लिए संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को श्रीफल, गांधीजी का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के दौरान जिले की शेष पंचायतों सहित अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

जोश टीम के सदस्य ग्रामीण एवं सामुदायिक स्तर पर टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। साथ ही पौष्टिक खान-पान, नियमित उपचार एवं टीबी से बचाव संबंधी सावधानियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करते हुए अभियान को पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।