पोषण माह के अंतर्गत आंगन मिलन का सफल आयोजन

Posted On:- 2026-10-09




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत 8 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत चिखलपुटी के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव लता उसेंडी, जनपद सदस्य लीलावती नाग, सरपंच राजेश्वरी सोढ़ी एवं उपसरपंच सुरेश राम मांझी की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना, महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में समाज एवं समुदाय के हित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की देखभाल तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में भी समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महिलाओं को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के उद्देश्य, लाभ तथा पात्र हितग्राहियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में जानकारी साझा की गई। महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

पौष्टिक आहार एवं कुपोषण मुक्त समाज पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों के उचित संयोजन से पौष्टिक एवं संतुलित आहार तैयार करने के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए संतुलित आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालों, हरी सब्जियों एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित उपयोग कर पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम ग्रामीण समुदाय और विभागीय सेवाओं के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों के समग्र विकास, शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।